फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बारिश ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल, रेल यात्रियों का बुरा हाल

विज्ञापन
गांव सादिकपुर स्थित रेलवे अंडरपास के अंदर भरे बारिश के पानी में बंद हुई बाइक को ले जाते ग्रामीण
विज्ञापन
हापुड़। पिछले कई दिनों से बिगड़ा ट्रेनों का संचालन बृहस्पतिवार को भी बेपटरी रहा। सुबह के समय ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण दैनिक रेल यात्रियों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण बारिश के बीच रेलयात्री ट्रेनों का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन

सहरसा जंक्शन से चलकर आनंद विहार टर्मिनल को जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस छह घंटे, आनंद विहार टर्मिनल से सहरसा को जा रही ग्रीष्मकालीन एक्सप्रेस छह घंटे 20 मिनट, लालगढ़ जंक्शन से डिब्रूगढ़ जंक्शन जा रही अवध असम एक्सप्रेस तीन घंटे 30 मिनट, रक्सौल जंक्शन से चलकर आनंद विहार टर्मिनल को जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस तीन घंटे 30 मिनट, मुरादाबाद जंक्शन से गाजियाबाद जंक्शन को जा रही मेमू ट्रेन तीन घंटे, वाराणसी जंक्शन से दिल्ली जंक्शन को जा रही ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन दो घंटे, प्रयागराज संगम से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, बनारस से नई दिल्ली जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटा की देरी से रेलवे स्टेशन आई।
मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव का कहना है कि खराब मौसम के कारण ट्रेनों के संचालन पर प्रभाव पड़ रहा है। जिस कारण ट्रेनें पीछे से ही देरी से चल रही हैं और गंतव्य को भी देरी से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

अंडरपास में जलभराव से बढ़ी रेल यात्रियों की परेशानी
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से दो पर रेलयात्रियों के आवागमन के लिए अंडरपास बना हुआ है। बारिश के दौरान अंडरपास में करीब दो फिट तक पानी भर गया, जिससे अंडरपास से आवागमन बंद हो गया। ऐसे में यात्रियों को सीढ़ियों का सहारा लेकर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाना पड़ा, जिससे बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें