फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बारिश से गिरा पारा, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर/सिंभावली। क्षेत्र में हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार को गढ़ में तापमान गिरकर करीब 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे वातावरण में ठंडक घुल गई। पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी के बीच बारिश लोगों के लिए राहत लेकर आई है।
विज्ञापन


गढ़, सिंभावली, बहादुरगढ़ और ब्रजघाट क्षेत्र में बारिश का असर अधिक देखने को मिला। कई स्थानों पर खेतों में पानी भर गया। इससे किसानों की परेशानी और बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि अगर मौसम साफ नहीं हुआ तो फसल को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। एक ओर जहां आम लोगों ने ठंडक का आनंद लेते हुए राहत की सांस ली। वहीं दूसरी ओर किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए मौसम साफ होने की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें