फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 21.24 लाख से शहर में बनेंगे रैन बसेरे

Sat, 16 Nov 2024 10:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बदलते मौसम के कारण तापमान भी घटने लगा है। जिसके बाद नगर पालिका ने रैन बसेरों को बनाने की तैयारी शुरू कर दी हैं। 21.24 लाख से रेलवे स्टेशन के पास, अतरपुरा चौपला और प्राइवेट बस स्टैंड में रैन बसेरे बनाए जाएंगे। इन वाटर प्रूफ रैन बसेरों में महिलाओं के ठहरने के लिए अलग से व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

सर्दी के दौरान राहगीर, निराश्रितों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए हर वर्ष करीब तीन माह के लिए नगर पालिका द्वारा रैन बसेरे लगाए जाते हैं। रैन बसेरों में लोगों के ठहरने से संबंधित सभी समस्या रहती हैं। लोगों के लिए वाटर प्रूफ टेंट, परदे, तख्त, रजाई, गद्दे, चादर, कुर्सी, कारपेट और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाती है। रैन बसेरे में रुकने पर कोई शुल्क नहीं वसूला जाता है। इसलिए लोग रैन बसेरों में बहुत अधिक संख्या में ठहरते हैं। डिप्टी कलक्टर व ईओ मनोज कुमार का कहना है कि 21 नवंबर को टेंडर खोले जाएंगे। प्रक्रिया पूरी होने के बाद रैन बसेरों को लेकर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें