फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों के संबंध में आईं 31 आपत्तियां

Fri, 15 Nov 2024 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए शासन से जारी प्रस्तावित केंद्रों को लेकर 31 स्कूलों ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं। जिसमें केंद्र की अधिक दूरी, संसाधन समेत अन्य समस्याएं शामिल हैं। इन आपत्तियों का निस्तारण 23 नवंबर तक होगा। जिसके बाद वास्तविक केंद्रों की सूची जारी होगी।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां जारी हैं, बोर्ड से जिले में 43 प्रस्तावित केंद्रों की सूची भेजी गई थी। जिसका प्रकाशन कॉलेजों में कराया गया। चार दिन तक सूची पर आपत्ति मांगी गई थी। अधिकांश आपत्तियां केंद्र की दूरी अधिक होने, छात्राओं का सेंटर दूसरे विद्यालय में जाने को लेकर दर्ज कराई गई। वहीं, परीक्षाओं को लेकर स्ट्रांग रूम चयन की प्रक्रिया भी आगे बढ़ा दी गई है। इस बार स्ट्रांग रूम एआई तकनीक से लैस होगा। जिसमें कोई अभी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश नहीं मिल सकेगा। कंट्रोल से ही इसकी निगरानी होगी।
जिले के प्रस्तावित 43 परीक्षा केंद्र
एकेपी इंटर कॉलेज, सीटीसी इंटर कॉलेज, दीवान इंटर कॉलेज, डॉ.आरएमएलएस इंटर कॉलेज, एसजीएसआईसी बाबूगढ़, एसएनएस इंटर कॉलेज, हिंदु कन्या इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, एलबीबीएमआईसी, मारवाड़ इंटर कॉलेज, पीडब्ल्यूडी इंटर कॉलेज, आरआर इंटर कॉलेज, राजपूताना रेजीमेंट इंटर कॉलेज, आरएसएस इंटर कॉलेज, आरएसके इंटर कॉलेज, एसएसके इंटर कॉलेज, एसएसवी इंटर कॉलेज, एसएचआईसी भदस्याना, सर्वोदय इंटर कॉलेज, श्री सीवीआईसी, एसएनबीएसआईसी, एसबी इंटर कॉलेज, उदय प्रताप इंटर कॉलेज, बीआर इंटर कॉलेज, बीआर एचआर, श्रीजगपाल सिंह, कृषक हायर स्कूल, एसएचटीआरटी, एसपीएस इंटर कॉलेज, टीएसएस, वीएबी इंटर कॉलेज, वीआईपी, बाबा रामदास, श्री भगीरथी इंटर कॉलेज, जीएचएसस, जेएसडीएस इंटर कॉलेज, जीआईसी बड़ौदा, जीआईसी ब्रजघाट, श्रीराधा कृष्णा, गवर्मेंट इंटर कॉलेज मुरादपुर, सिखैड़ा, शेरपुर, शेखपुर।
विज्ञापन




कोट -

बोर्ड परीक्षा के केंद्रों को लेकर जितनी आपत्तियां आई हैं। इनका निस्तारण 23 नवंबर तक करा दिया जाएगा। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां आगे बढ़ाई जा रही है।डॉ.विनीता, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें