रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग साइट आईआरसीटीसी डॉट को डॉट इन बुधवार को पूरे दिन ठप रही। इससे सबसे ज्यादा परेशानी समर वैकेशन में पिकनिक पर जाने के लिए टिकट बुकिंग कराने वालों को हुई।
लोगों को पूरे दिन टिकट बुकिंग के लिए ट्रेवल कैफे के चक्कर लगाते पड़े। हालांकि शाम करीब 6 बजे साइट के चालू होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली।
रेलवे स्टेशन पर टिकट के लिए लंबी कतारों में लगने से बचने के लिए यात्री ट्रेवल एजेंसियों पर टिकट बुक कराने में ही सुविधा समझते हैं। इन दिनों स्कूलों में गर्मियों की छुट्टी पड़ी हुई हैं। अभिभावक अपने बच्चों को घुमाने के लिए ट्रेनों में रिजर्वेशन करा रहे हैं।
बुधवार को रेलवे की ऑनलाइन साइट के काम ना करने के कारण लोगों को काफी असुविधा रही। रिजर्वेशन कराने के लिए लोगों को एजेंसियों का सहारा लेना पड़ा जिससे उन्हें काफी पर परेशानी हुई।
टूर एंड ट्रेवल व्यापारी तुषार जैन ने बताया कि पूरे दिन साइट बंद रहने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई। तत्काल में टिकट कराने वाले लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक एमआर मीणा का कहना है कि तकनीकी खामी के चलते यह असुविधा हुई थी। शाम को साइट चालू हो गई थी।