फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रेलवे सुरक्षा महानिरीक्षक ने आरपीएफ थाने का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। रेलवे सुरक्षा बल के महानिरीक्षक पंकज गंगवार ने शुक्रवार को आरपीएफ थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित मुकदमों का गुणवत्ता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महानिरीक्षक शुक्रवार को हापुड़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। उन्होंने सर्वप्रथम आरपीएफ थाने का निरीक्षण किया। स्टेशन व कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसके बाद उन्होंने अभिलेखों को भी देखा। उन्होंने कहा कि स्टेशन व कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने लिए खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को तुरंत बदलकर नए लगाएं जाए। उन्होंने कार्यालय में हथियार, मालखाना आदि की गहनता से जांच की। इसके साथ की उन्होंने ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ रेलवे लाइन किनारे के ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित कर रेलवे सुरक्षा के प्रति जागरूक भी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर हो रहे जीर्णोद्धार के बारे में प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव से भी जानकारी ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें