फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से रेलवे रोड बना तालाब

Wed, 10 Aug 2016 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
रेलवे रोड पर लबालब पानी भरने से हुई परेशानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इस सीजन की बुधवार शाम हुई मूसलाधार बारिश से गर्मी से राहत तो मिली लेकिन शहर के रेलवे रोड पर भीषण जलभराव से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। उधर, बारिश से धान व गन्ना किसानों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन


नगर पालिका भले ही शहर के नालों की सफाई कराने का दावा कर रही है लेकिन बुधवार को हुई झमाझम बारिश ने उनकी पोल कर रख दी है। रेलवे रोड पर राजेंद्र नगर, पटेलनगर, पंजाबी कालोनी आदि इलाकों में भीषण जलभराव से लोगों घरों में कैद हो गए।

अनेक दुकानों के सामने जलभराव होने से दुकानदार परेशान रहे। हालांकि बुधवार को बारिश के दौरान गढ़ रोड़ के बड़े नालों में लबालब पानी का तेज बहाव देखने को मिला तथा गोल मार्केट में जलभराव नहीं होने से दुकानदारों को राहत मिली।
विज्ञापन


उधर, काफी दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को इस मूसलाधार बारिश से काफी राहत मिली। श्यामपुर निवासी नरेंद्र सहवाग का कहना है कि इस मौसम में बुधवार को सबसे तेज बारिश हुई है।

अब 15 दिन तक खेतों की सिंचाई की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जिला कृषि अधिकारी धीरज सिंह ने बताया कि इन दिनों हो रही बारिश फसलों के लिए काफी लाभदायक है। धान और गन्ना की फसल बारिश वरदान साबित हो रही है।

 पालिका के अधिशांसी अधिकारी एसके मिश्रा का कहना है कि शहर के नालों की सफाई कराई गई थी। इसके बावजूद रेलवे रोड पर जलभराव हुआ है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें