फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कॉल से झटपट दूर होगी बिजली की समस्या

Wed, 10 Aug 2016 08:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बिजली की समस्या से निजात के लिए 15 अगस्त से दिल्ली रोड बिजलीघर पर जनसुविधा केंद्र खोला जाएगा। केंद्र पर तैनात स्पेशल टीम ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक से लैस रहेगी। शिकायत दर्ज कराने के लिए उपभोक्ताओं को 9412749143 पर कॉल करना होगा।
विज्ञापन


देहात के लिए यह सुविधा शाम 8 बजे तक मिलेगी। 24 घंटे के अंदर उपभोक्ताओं की समस्याओं का निदान कर दिया जाएगा। शहर, देहात के लोग बिजली की बदहाली और अव्यवस्थाओं से परेशान हैं।

कई बार निगम अफसरों के कार्यालयों में शिकायत के बावजूद भी उनकी समस्याएं दूर नहीं होती है। अधिकांश उपभोक्ता जानकारी के अभाव में अपनी शिकायत तक दर्ज नहीं करा पाते हैं।
विज्ञापन


इन समस्याओं से निजात दिलाने के लिए अब निगम अफसरों ने दिल्ली रोड स्थित बिजलीघर पर एक जनसुविधा केंद्र बनाने का फैसला किया है। 15 अगस्त से इसे आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। जन सुविधा केंद्र पर स्पेशल टीम तैनात रहेगी। इसमें चार कर्मचारी रहेंगे,

जो शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर उपभोक्ताओं को राहत दिलाएंगे। अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि यह टीम एक ट्रैक्टर ट्रॉली, बाइक के अलावा अन्य सुविधाओं से लैस होगी।

शिकायत दर्ज कराने के लिए उपभोक्ता 9412749143 पर कॉल कर सकेंगे। शहरी क्षेत्र में 24 घंटे सेवा चालू रहेगी। जबकि देहात के लिए शाम 8 बजे तक यह सुविधा मिलेगी। दर्ज शिकायतों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन


जन सुविधा केंद्र पर उपभोक्ता तार टूटने, ट्रांसफार्मर में फाल्ट, मीटर खराब होने, नया कनेक्शन लेने के लिए भी संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें