पिलखुवा में नमूना लेती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। संवाद
पिलखुवा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को शहर स्थित नंद किशोर एंड ब्रदर्स की सोनपापड़ी निर्माण इकाई पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने 110.5 किलोग्राम बत्तीसा सीज किया।
सहायक आयुक्त खाद्य चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि टीम ने बत्तीसा के दो और बीकानेरी भुजिया का एक नमूना लिया। लेबल में गड़बड़ी मिलने पर 10,497 रुपये कीमत का बत्तीसा सीज किया गया। इकाई में कमियां मिलने पर सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है। तीनों नमूने जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।