फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: युवक के गले पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। थाना क्षेत्र के हरोड़ा मोड़ पर एक युवक पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगा है। आरोपी ने पहले पीड़ित के साथ गाली-गलौज और पिटाई की व बाद में जान से मारने की नीयत से उसके गले पर धारदार हथियार से वार कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

गांव देवली निवासी इंद्रजीत ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनका बेटा राहुल 18 अगस्त को किसी काम से सिंभावली के हरोड़ा मोड़ गया था। इसी दौरान गांव के ही एक युवक से उसकी पत्नी से बातचीत करने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवक ने राहुल को जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। राहुल के विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई और जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से उसके गले पर हमला कर दिया गया। हमले में राहुल के गले पर गंभीर चोट आई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए मेरठ मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। सीओ राहुल यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें