फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर लगा जाम, दिनभर रेंगे वाहन

Tue, 09 Feb 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मौनी अमावस्या पर भी एनएच-24 के जाम ने गंगा भक्तों को परेशान किया। नेशनल हाईवे पर दिन में रुक-रुक कर कई बार जाम लगा। ब्रजघाट पुल, टोल प्लाजा और स्याना रेलवे फाटक पर वाहन अटके रहे।
विज्ञापन


इससे वाहनों और पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को दिक्कत झेलनी पड़ी। हालांकि शाम पांच बजे के बाद एनएच-24 पर वाहन सरपट दौड़ने लगे थे।

माघ मास की मौनी अमावस्या पर सोमवार को दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य राज्यों के हजारों लोग गढ़ और ब्रजघाट गंगा में स्नान करने के लिए पहुंचे।

रविवार शाम को ही काफी संख्या में श्रद्धालु गंगा किनारे पहुंच गए थे। हालांकि सोमवार को गंगा भक्तों के वाहनों का दबाव बढ़ने पर हाईवे पर कई बार जाम की स्थिति बनी।

रुक-रुक कर जाम लगने से वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी हुई। ब्रजघाट पुल, टोल प्लाजा और स्याना रेलवे फाटक पर वाहन अटके रहे।

सुबह तीन बजे से पांच बजे तक ब्रजघाट गंगा पुल, अधूरे फ्लाई ओवर और स्याना रेलवे फाटक पर जाम लगा रहा। जाम में कई एंबुलेंस भी फंसी, लेकिन ज्यादा लंबा जाम नहीं लगने से कम दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें