फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: घर के बाहर बंधी बछिया पर पिटबुल का हमला

Sat, 18 Jan 2025 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। स्वर्ग आश्रम रोड स्थित फौजी कॉलोनी में एक पालतू पिटबुल कुत्ते ने पड़ोस में घर के बाहर बंधी बछिया पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने बछिया के मुंह और जीभ को बुरी तरह चबा लिया। मोहल्ले के लोगाें ने लाठी डंडे से बमुश्किल बछिया को छुड़ाया। बछिया के मालिक ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। मोहल्ले के लोगों में कुत्ते को लेकर दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

देहात थाना क्षेत्र के अन्तर्गत फौजी कॉलोनी में रमेश चंद सैनी का परिवार है। वे यहां अपने दो पुत्राें के साथ रहते हैं। शनिवार को रमेश चंद घर से बाहर गए हुए थे। जबकि उनकी एक बछिया घर से बाहर धूप में बंधी हुई है। इसी दौरान पड़ोसी का पालतू पिटबुल कुत्ता घूमता हुआ पहुंचा और बछिया पर हमला कर दिया।
कुत्ते ने बछिया के मुंह को अपने मुंह से दबा लिया और उसे खींचना शुरू कर दिया। परिवार और मोहल्ले के लोगों ने बछिया को बचाना चाहा। लाठी डंडों से पीटने के बावजूद कुत्ते ने करीब 10 मिनट बाद बछिया को छोड़ा। तब तक बछिया का मुंह और जीभ बुरी तरह से जख्मी हो चुकी थी। पशु चिकित्सक का कहना है कि बछिया का ठीक होना काफी मुश्किल है।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि कुत्ते के मालिक ने उसे लापरवाही से खुला छोड़ दिया था। पहले भी उससे कुत्ते को खुला छोड़ने का विरोध किया गया था, लेकिन वह नहीं माना।
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि मामले में शिकायत के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका के अधिकारियों को भी इस संबंध में अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें