फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गोहरा बिजलीघर पर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना

Tue, 15 Oct 2024 10:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। उपेड़ा उपखंड क्षेत्र के गोहरा बिजलीघर पर भीम आर्मी और किसान संगठन के पदाधिकारी सोमवार को भी अनिश्चितकालीन धरने पर जुटे रहे। कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर के अधिकारी कर्मचारियों पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


भीम आर्मी के प्रदेश संगठन सचिव अजय गुर्जर ने बताया कि ऊर्जा निगम के किसी भी अधिकारी को किसानों की परवाह नहीं है। गोहरा बिजलीघर पर पदाधिकारी और किसान दो दिन से धरना दे रहे हैं लेकिन किसी भी बड़े अधिकारी ने धरने में आकर समस्या नहीं सुनी। यदि दोषी अधिकारी और लाइनमैन को नहीं हटाया गया तो बिजलीघर पर तालाबंदी की जाएगी। कार्यकर्ताओं का धरना रात भी जारी रहा। उपेड़ा के उपखंड अधिकारी अनूप मिश्रा ने बताया की पहले दिन किसानों की मांगे सुनी गई। जो बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है उसके बारे में जांच की गई तो वह दो साल पुरानी सितंबर 2022 की निकली। आरोपी लाइनमैन की सेवा समाप्त करने के लिए पत्र लिखा गया है। धरने में अजय गुर्जर, सुरेंद्र सिंह, कुमदेश शर्मा, जिलाध्यक्ष बब्लू गौतम, हाजी मुदस्सिर आदि लोग मौजूद रहे।



बिल जमा होने के बावजूद काटा कनेक्शन, एमडी से की शिकायत-

आरिफपुर सरावनी निवासी किसान अदनान ने शिकायती पत्र मेरठ के एमडी को सौंपा है। जिसमें कहा गया है कि उसका नलकूप का कनेक्शन दादा के नाम है। उसका बिल वह लगातार जमा करता हुआ आ रहा है। शुक्रवार को जेई और कुछ लाइनमैन उसके नलकूप पर पहुंचे और कनेक्शन गलत बताकर काट दिया। बिजलीघर पर पहुंचने पर उसके साथ अभद्रता की गई। यहां कानूनी कार्रवाई का हवाला देकर उससे 10 हजार रुपये की रिश्वत तय हो गई। जिसे वह किसी कारण से नहीं दे सका। अब उसे परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें