फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे सिंभावली चीनी मिल के कर्मचारी

Sat, 15 Feb 2025 10:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। आश्वासन के बावजूद वेतन, एरियर व अन्य लाभ न मिलने के विरोध में शनिवार को चीनी मिल के कर्मचारी कामकाज बंद कर मिल परिसर में धरने पर बैठ गए। हालांकि, देर शाम मिल प्रबंधन के आश्वासन पर कर्मचारियों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

करीब दो सप्ताह पहले भी कर्मचारियों ने तौल बंद कराकर अपनी मांगों को लेकर मिल में हंगामा करते हुए अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया था। जिसकी सूचना मिलने पर मिल के अधिकारियों ने कुछ मांगों को तत्काल मान लिया था। वहीं, अन्य मांगों और समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया था। जिस पर सभी कर्मचारी काम पर लौट गए। लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी जब उनकी मांगे नहीं मानी गईं, तो कर्मचारी आक्रोशित हो गए। शनिवार की सुबह हंगामा करते हुए अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया गया। कर्मचारियों का कहना है कि शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है। वहीं, कुछ दिनों में त्योहार भी शुरू हो जाएंगे। ऐसे में उनका बकाया भुगतान जल्द होना चाहिए। सुदेश पाल ने बताया कि मिल प्रबंधन ने अभी तक दो माह का वेतन, ओवर टाइम, चार साल की छुट्टियों का हिसाब नहीं किया है। जिसे लेकर बार-बार मांग की जा रही है। लेकिन मिल प्रबंधन उनका शोषण कर रहा है। वर्तमान पेराई सत्र भी अपने अंतिम चरण में है।
मिल प्रबंधन ने आईआरबी से हुई वार्ता के बाद कर्मचारियों से वार्ता की। इस दौरान अधिकारियों ने 19 फरवरी तक दो माह वेतन और ओवरटाइम के भुगतान का आश्वासन दिया। वही, 28 फरवरी तक रिटेनर का भुगतान कर दिया जाएगा। लेकिन चार साल की छुट्टियों के भुगतान पर सहमति नहीं बन सकी। लेकिन मिल प्रबंधन ने इस समस्या के भी जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान पवन त्यागी, नारायण सिंह, कमल कुमार, दानवीर, योगेश कुमार, दयाराम, बलवीर आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें