फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्जर समाज को धमकी देकर डरा रही भाजपा : मुखिया गुर्जर

Sun, 17 Sep 2023 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कांग्रेस नेता स्व. राजेश पायलट पर टिप्पणी करने वाले भाजपा आईटी सेल अध्यक्ष के खिलाफ गुर्जर समाज में आक्रोश बढ़ रहा है। रविवार को गढ़ में पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जल्द ही गढ़ में महापंचायत का आयोजन करने की बात कही।
विज्ञापन

सपा के वरिष्ठ नेता एवं पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर ने कहा कि भाजपा चुनाव आने पर सर्व समाज को जोड़कर कार्य करने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर उनके आईटी सेल के अध्यक्ष गुर्जर समाज के मुखिया स्व. राजेश पायलट पर गलत टिप्पणी करते हैं। इस तरह की टिप्पणी गुर्जर समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं। उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले गढ़ में महापंचायत होनी थी, जिसको शासन के आदेश पर पुलिस-प्रशासन ने रोक दिया था। पुलिस-प्रशासन द्वारा गुर्जर समाज को दबाने और धमकी में लिए जाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज हमेशा सभी के सम्मान में आगे रहता है, लेकिन जब गुर्जर समाज के मुखिया के सम्मान को ठेस पहुंचाई जाएगी, तो सहा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि गढ़ में जल्द ही महापंचायत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आसपास के जनपद समेत क्षेत्र के गुर्जर समाज के लोग एकत्र होंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन से अनुमति मांगी जाएगी, यदि फिर से मनमानी करते हैं, तो महापंचायत अवश्य होगी। इस मौके पर अंशुल चौहान, सुखवीर मोरल, नरेश गुर्जर, बलवान गुर्जर, लोकेश त्यागी, ओमदत्त गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें