कलक्ट्रेट में धरने पर बोलते भाकियू कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
हापुड़। भाकियू टिकैत के आह्वान पर किसानों ने बेमौसम बरसात से बर्बाद फसलों का मुआवजा, गन्ना भुगतान समेत अन्य मांगों के निस्तारण को लेकर कलक्ट्रेट पर धरना दिया। एडीएम को ज्ञापन सौंपकर, मांगों के निस्तारण की आवाज उठाई।
भाकियू टिकैत के युवा प्रदेश अध्यक्ष एकलव्य सिंह सहारा ने कहा कि बेमौसम बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। इसका सर्वे कर किसानों को जल्द मुआवजा दिलाया जाए। किसानों का गन्ना भुगतान अटका हुआ है। जल्द दिलाया जाए ताकि किसान घर खर्च चला सकें।
धरने में छिजारसी टोल पर एक किसान के चाय के खोखे पर गलत तरीके से कार्रवाई का मुद्दा भी उठाया गया।
इन समस्याओं के निस्तारण को लेकर किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। एडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर प्रदेश सचिव उदयवीर सिंह, फरहीम तोमर, भवेंद्र शिशोदिया, ललित चौधरी, मनेंद्र मसंद, शेखर चौधरी, विनोद, शाहरुख, पपेंद्र चौधरी, रिंकू प्रधान आदि मौजूद रहे।