फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में पलटा, ट्रक ड्राइवर घायल

विज्ञापन
बुलंदशहर रोड पर पलटा कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक। संवाद - फोटो : कुत्ते के हमले में कृष्ण गोपाल कसेरा की मौत के बाद अस्पताल में मौजूद परिजन व अन्य।
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के एनएच-334 गांव अकड़ौली स्थित सतवीर होटल के पास कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में पलट गया। इस दौरान ट्रक ड्राइवर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने ड्राइवर को वापस भेज दिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा कराया।
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि राजस्थान के जिला डींग के गांव उबाका निवासी ड्राइवर अली अपने ट्रक में कोल्ड ड्रिंक भरकर बुलंदशहर से हापुड़ आ रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह तड़के एनएच-334 गांव अकड़ौली स्थित सतवीर होटल के पास उसे नींद की झपकी आ गई। इस दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में पलट गया। हादसे में वह घायल हो गया। सूचना पर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ड्राइवर को वापस भेज दिया।

थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि सुबह तड़के से ही दुर्घटनास्थल पर पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया था, ताकि कोल्ड ड्रिंक को कोई न ले जा सके। ट्रक ड्राइवर को मामूली चोटें आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें