फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: यूजीसी विधेयक के विरोध में धरना, राष्ट्रपति को खून से लिखा पत्र

Tue, 27 Jan 2026 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों में समता संवर्धन अधिनियम का जिले में विरोध शुरू हो गया है। राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने मंगलवार को नगर पालिका परिसर स्थित शहीद स्तंभ पर धरना प्रदर्शन किया। इस कानून को वापस लेने के लिए संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम खून से पत्र लिखा। इसके बाद इस पत्र को एसडीएम ईला प्रकाश को सौंपा।
विज्ञापन


संस्था के प्रदेश प्रवक्ता और हापुड़ जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने कहा कि यूजीसी के नए नियम सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों पर एक समान लागू होते हैं, लेकिन यह नियम कठोर हैं। समाज में जातीय भेदभाव बढ़ा सकते हैं, लेकिन प्रस्तावित कानून देश के शिक्षा तंत्र में एकरूपता लाने के नाम पर असमानता पैदा कर रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपना खून निकाला और खून से उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित एक पत्र लिखा। इसमें यूजीसी एक्ट की नीतियों पर सवाल उठाते हुए पुनर्विचार कर इसे निरस्त करने की मांग की। संस्था ने चेतावनी दी है कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो सड़कों पर विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन


धरना देने वालों में शशांक मुनि, सुधीर त्यागी, गुलशन त्यागी, निखिल त्यागी, श्याम वर्मा, सुभाषचंद्र शर्मा, अनिल त्यागी, संजीव, राजीव त्यागी, प्रेम पंडित, आकाश त्यागी, प्रदीप त्यागी, विकास शर्मा, विक्की शर्मा, विनीत बंसल, दीपक त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




आबिद अली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें