फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आईएएस अधिकारी की टिप्पणी के विरोध में निकाला मार्च

Fri, 05 Dec 2025 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों पर की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद ने पैदल मार्च निकाला। इसके बाद पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर संतोष वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन


डॉ. वंदना वशिष्ठ ने बताया कि 23 नवंबर को मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित सम्मेलन में आईएएस संतोष वर्मा ने ब्राह्मण समाज की बहन बेटियों के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की थी। इससे ब्राह्मण समाज में रोष है। संगठन आईएएस अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है। पैदल मार्च पक्का बाग चौराहा से प्रारंभ होकर गढ़ रोड, अतरपुरा चौपला होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचा, जहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम ईला प्रकाश को सौंपा गया।

इस मौके पर मनोज भारद्वाज, विजय गिरी, नरेश शर्मा, बृजभूषण पाराशर, सुबोध शास्त्री, अभिषेक शर्मा, लव शर्मा, ध्रुव, अनुज, कपिल शर्मा, रविंद्र शर्मा, ललित, अजय, सुनील, डॉ सुधीर, महेश, गौरव, संजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें