हापुड़। वेलेंटाइन वीक का पांचवां दिन प्रॉमिस डे का रहा। प्यार करने वालों ने जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा किया। साथ ही अपने रिश्ते को सच्चाई, ईमानदारी से निभाने और प्यार व सम्मान बरकरार रखने का वादा किया।
वेलेंटाइन वीक के पांचवें दिन रिश्तों को वादों से मजबूत बनाने की परंपरा निभाई गई। इसमें युवाओं के साथ हर आयु वर्ग के लोग शामिल हुए। प्रेमी जोड़े ही नहीं, बल्कि पति-पत्नी, दोस्त, रिश्तेदार भी पुरानी गलतियां भुलाकर जिंदगी की नई सुबह पर नई राह पर चले।
प्रॉमिस डे पर तोहफे और कार्ड देकर अपने मन की बात पहुंचाई। जरूरत के लिहाज से वादों और संदेशों से भरे कार्ड बाजारों में आसानी से उपलब्ध रहे। वेलेंटाइन वीक का छठा दिन युवाओं के लिए खास रहेगा। बुधवार को हग डे के मौके पर अपने प्रिय को गले से लगाकर उनके खास होने का संदेश देंगे।