फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गोशाला पर डॉक्यूमेंट्री बनाएगा पशुपालन विभाग

Tue, 11 Feb 2025 10:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट के निकट स्थित जगद्गुरु संतोषीनंदन महाराज के आश्रम में आधुनिक सुविधाओं के बीच पाली जा रहीं 33 प्रजाति की गायों को लेकर पशु पालन विभाग जल्द ही एक डॉक्यूमेंट्री बनाएगा।
विज्ञापन


जगद्गुरु संतोषीनंदन महाराज को गोवंशों से काफी प्रेम है, उनके आश्रम में बनी गोशाला में गोवंशों के संवर्धन और संरक्षण का काम किया जा रहा है। उन्होंने करीब पांच साल पहले आश्रम और गोशाला का निर्माण कराया था। जिसमें देश भर के प्रदेशों से गोवंश मंगाए गए। कुछ ऐसी नौ प्रजाति जो विलुप्त होने के कगार पर हैं, उनकी तलाश कराकर विभिन्न जनजातियों के पास से भी मंगाया गया। जिन्हें आधुनिक ढंग से बनाई गई गोशाला में रखा गया है। इस गोशाला की डीएम, सीडीओ, एसडीएम के अलावा अन्य अधिकारियों ने भी प्रसंशा की है। सीवीओ डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि इस गोशाला में गोवंशों के संवर्धन, संरक्षण और उनकी देखभाल को लेकर विभागीय स्तर से एक डॉक्यूमेंट्री बनाने की तैयारी की जा रही है। जिसके माध्यम से अन्य लोगों को भी जागरूक किया जा सके। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया गया है। उच्चाधिकारियों का निर्देश मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें