प्रियंका ने उत्तीर्ण की पीसीएस(जे) परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
तहसील के गांव दस्तोई निवासी किसान की बेटी प्रियंका ने पीसीएस (जे) की परीक्षा उत्तीर्ण कर अभिभावकों समेत जिले का नाम रोशन किया है। बेटी की उपलब्धि पर परिजनों में खुशी का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।
दस्तोई निवासी सुभाष चौधरी की पुत्री प्रियंका ने वर्ष 2015 में पीसीएस (जे) की परीक्षा दी थी। शुक्रवार को परीक्षा का रिजल्ट घोषित हुआ, जिसमें प्रियंका के उत्तीर्ण होने पर परिवार में खुशी छा गईं।
उनके पिता सुभाष चौधरी ने बताया कि प्रियंका ने हापुड़ के पटेल मांटेसरी स्कूल से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद एसएसवी पीजी कालेज से एम.कॉम, एमएमएच कालेज गाजियाबाद से एलएलबी, सीसीएसयू से एलएलएम उत्तीर्ण की है।
उन्होंने बताया कि प्रियंका चौधरी का सपना बचपन से ही पीसीएस बनना था। अपनी कड़ी मेहनत से उसने अपने सपने को साकार कर दिया है। प्रियंका चौधरी के दो भाई हैं। बड़ा भाई बीटेक कर चुका है, जबकि छोटा भाई अंकित बीएड कर रहा है,
उसका रोडवेज में परिचालक के पद पर चयन हो चुका है। बेटी की उपलब्धि पर उसकी माता ओमवीरी काफी उत्साहित है। प्रिंयका की उपलब्धि पर उसके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।