फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य से ज्यादा कमाई कर दो मंडलों में लहराया परचम

Sat, 06 Aug 2016 08:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
4.10 करोड़ रुपये के राजस्व के लक्ष्य को पीछे छोड़ जिले के बस डिपो प्रबंधन ने 4.55 करोड़ रुपये की कमाई की है। इतना ही नहीं, कमाई के मामले में डिपो ने दो मंडलों में अपना परचम लहराया है। इस बार जिले के अफसरों ने लक्ष्य का 107 फीसदी राजस्व प्राप्त किया।
विज्ञापन


एआरएम ने इस उपलब्धि पर अपने स्टॉफ को बधाई दी है। हापुड़ डिपो बीते कई वर्ष से गाजियाबाद रीजन में टॉप पर है। इस बार डिपो ने नया कीर्तिमान स्थापित कर 4.10 करोड़ रुपये राजस्व के लक्ष्य को काफी पीछे छोड़ दिया है।

स्थानीय डिपो से विभिन्न मार्गों पर 110 बसों का संचालन होता है। बसों की उपयोगिता में भी स्थानीय डिपो की कोई सानी नहीं है। कमाई के मामले में स्थानीय डिपो मेरठ, सहारनपुर मंडल के दर्जनों डिपो से आगे निकल गया है।
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह का कहना है कि उनकी व कर्मियों की कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल हुआ है। भविष्य में भी डिपो को उच्च श्रेणी में रखे जाने का प्रयास जारी रहेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें