फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्राइवेट टैक्स’ देकर हाईवे पर दौड़ रहे भारी वाहन

Sat, 30 Jul 2016 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
रूट डायवर्जन लागू होने के बाद भी पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो चचेरे भाइयों की हादसे में मौत के बाद स्थानीय पुलिस रूट डायवर्जन को लागू करने में सख्ती नहंी दिखा रही है। शनिवार को भी पुलिस ‘प्राइवेट टैक्स’ वसूल कर पुलिस हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही पर अंकुश नहीं लगाया।
विज्ञापन


बता दें कि सावन मास की कांवड़ यात्रा को लेकर गढ़-ब्रजघाट गंगानगरी समेत समूचे वेस्टर्न यूपी में हाई अलर्ट है। हापुड़ और अमरोहा के पुलिस-प्रशासन साझा रणनीति बनाकर दिल्ली-लखनऊ हाईवे को भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया है।

29 जुलाई की देर शाम को वैट गांव के पास हाईवे पर एक ट्रक ने अमरोहा के गांव अलीपुर के बाइक सवार दो चचेरे भाइयों सचिन और कुंवरपाल को कुचल दिया था। इसको लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा भी किया था।
विज्ञापन


अमर उजाला टीम ने शनिवार को रूट डायवर्जन की जमीनी हकीकत परखी तो रूट डायवर्जन के दावों की पोल खुल गई। हाईवे पर शनिवार को भी भारी वाहन धड़ल्ले के साथ फर्राटा भरते नजर आए। इसके चलते कांवड़ियों को हाईवे पर चलना मुश्किल हो रहा था।

एसडीएम शमशाद हुसैन और डीएसपी सतीश चंद्र पांडेय का कहना है कि रूट डायवर्जन की मॉनिटरिंग के साथ ही दोनों औचक निरीक्षण करेंगे। हाईवे पर प्रतिबंधित वाहन मिला तो संबंधित पुलिस वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें