फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले ही चुन लिया निर्विरोध प्रधान

Sun, 22 Nov 2015 03:48 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकांश ग्राम पंचायतों को तुगलकी फरमान सुनाने के लिए जाना जाता है, लेकिन हापुड़ की तहसील धौलाना के गांव नंगला काशी में हुई पंचायत का निर्णय ग्राम विकास के लिए संजीवनी साबित होगा।
विज्ञापन


नंगला काशी के लोगों ने चुनाव से पहले ही आपसी सहमति के आधार पर पूरी ग्राम पंचायत को निर्विरोध चुनने का निर्णय कर लिया। उन्होंने प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के नाम आपसी सहमति से तय कर लिए हैं।

1032 मतदाताओं की ग्राम पंचायत नंगला काशी में ग्रामीणों ने एकमत होकर ग्राम विकास का खाका खींचते हुए पूरी ग्राम पंचायत को निर्विरोध चुनने का करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


चुनावी दंगल में उतरने वाले उम्मीदवारों ने भी ग्रामीणों के सुर में सुर मिलाते हुए अपनी सहमति जता दी औश्र ग्रामीण सुरेंद्र सिंह पुत्र किशोर सिंह सिसौदिया को प्रधान बनाने का निर्णय कर लिया। यही नहीं ग्रामीणों ने 11 ग्राम पंचायत सदस्य भी तय कर डाले।

नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन ग्रामीणों का काफिला सादगी के साथ तहसील परिसर पहुंचा और निर्विरोध चुने गए ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह ने ग्राम पंचायत के 11 सदस्यों किशन सिह सिसौदिया, रामकुमार सिसौदिया, विजयपाल सिंह सिसौदिया, महेश सिसौदिया, नेत्रपाल सिंह सिसौदिया, राजीव सिसौदिया, सुधीर सिसौदिया, कमलेश, सोमवती, सुंदरवती कश्यप, आशा देवी के साथ नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी राजित राम को सौंपे।
विज्ञापन


धौलाना ब्लॉक  में 55 ग्राम पंचायत और 731 ग्राम पंचायत सदस्य पद पर चुनाव एक दिसंबर को होना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें