फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अभद्रता से नाराज पुजारी ने मंदिर का लगाया ताला

Tue, 23 Sep 2025 09:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला पन्नापुरी में सोमवार की दोपहर दो पक्ष झगड़ा करते हुए देवी मंदिर में आ गए। इस दौरान पुजारी वीडियो बनाने लगे, लेकिन एक पक्ष के व्यक्ति ने उनका मोबाइल फोन छीनकर वीडियो के साथ सारा डाटा डिलीट कर दिया। झगड़े के दौरान मंदिर में रखा सामान भी खुर्द बुर्द हो गया। इससे नाराज होकर पुजारी ने मंगलवार सुबह मंदिर पर ताला लगा दिया। स्थानीय लोगों और पुलिस के समझाने पर पुजारी ने ताला खोला। वहीं, पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सुधाकर अवस्थी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह मोहल्ला पन्नापुरी स्थित देवी मंदिर में पुजारी है। सोमवार की दोपहर मोहल्ले के ही रहने वाले विपिन, सचिन, नरेश व रामकुमार, दीपांशु व उमेश में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। दोनों पक्ष झगड़ा करते-करते मंदिर में आ गए। दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे को गाली गलौज व जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। उन्होंने झगड़ा करने से रोकने और वीडियो बनाने का प्रयास किया था। इस पर नरेश ने उनका फोन छीनकर उसका सारा डाटा डिलीट कर दिया। दोनों पक्षों के झगड़े में मंदिर का सामान भी खुर्द बुर्द हो गया।
उधर, पुजारी ने अभद्रता से नाराज होकर मंगलवार को मंदिर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा दिया। इससे मोहल्ले के लोगों को पूजा अर्चना करने में काफी परेशानी हुुई। मंदिर पर ताला लगाने की सूचना पर थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पुजारी को समझा बुझाकर मंदिर का ताला खुलवाया। इसके बाद थाना प्रभारी के साथ मोहल्ले के अन्य लोगों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुजारी की तहरीर पर विपिन, सचिन, नरेश, रामकुमार, दीपांशु व उमेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें