फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शराब पिलाकर किशोर से की अश्लील हरकतें, वीडियो किया वायरल

Tue, 23 Sep 2025 09:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला पन्नापुरी स्थित स्कूल के पास कुछ युवकों ने शराब पिलाकर एक किशोर के साथ अश्लील हरकतें कर वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। शिकायत करने पर आरोपियों ने किशोर को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि 18 सितंबर की रात करीब सवा नौ बजे रमन ने फोन कर उनके पुत्र को मोहल्ला पन्नापुरी स्थित राजधानी स्कूल के पास बुलाया था। यहां पहले से ही भारत, यश व वंश मौजूद थे। चारों ने मिलकर उनके पुत्र को शराब पिलाकर नशे की हालत में कर दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उनके पुत्र के साथ अश्लील हरकतें करते हुए उसका वीडियो बना लिया। घटना की किसी से शिकायत करने पर आरोपियों ने उनके पुत्र को जान से मारने की धमकी व वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
एक दिन बाद आरोपियों ने उनके पुत्र का वीडियो वायरल कर दिया। जानकारी होने पर उन्होंने पुत्र से घटना के बारे में पूछा तो उसने उन्हें आपबीती बताई। इसके बाद वह अपने पुत्र को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि किशोर के पिता की तहरीर पर रमन, भारत, यश व वंश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें