फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: घर से भागे प्रेमी युगल को पकड़ा

Wed, 28 May 2025 10:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मेरठ रोड पर बुधवार की दोपहर हंगामे की स्थिति बन गई। जहां, सड़क किनारे खड़े युवक और युवती ने सामने की तरफ से आ रहे युवक को देखकर भागने की कोशिश की। लेकिन, युवक ने राहगीरों की मदद से उन्हें पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


दोपहर को युवक-युवती मेरठ मार्ग पर कुछ सामान लेकर वाहन के इंतजार में खड़े हुए थे। इसी दौरान एक अन्य युवक वहां पहुंचा और उनकी तरफ जाने लगा। जिसे देखकर युवक-युवती ने अपना सामान उठाया और भागने की कोशिश की। शोर मचाते हुए युवक ने उनका पीछा किया। शोर सुनकर राहगीरों ने उन्हें रोक लिया। वहीं, राहगीरों ने पीछा कर रहे युवक से भी पूछताछ की। युवक ने बताया कि युवती उसकी बहन है और उसके साथ युवक पड़ोसी गांव निवासी है। आरोपी युवक उसकी बहन को सुबह ही घर से भगा कर लाया है। जिनकी तलाश में वह और उसके परिजन लगे हुए थे। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को लेकर कोतवाली आ गई। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तीनों के परिजनों को भी बुलाया गया है। वहीं, युवक-युवती से पूछताछ की जा रही है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें