फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तड़पती रही महिला नहीं किया अल्ट्रासाउंड

Sat, 26 Dec 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
भले ही प्रदेश सरकार ने अस्पतालों में निशुल्क अल्ट्रासाउंड के निर्देश दिए हैं लेकिन नगर की सीएचसी में मरीजों को बाहर से अल्ट्रासाउंड कराने की हिदायत दी जा रही रही।
विज्ञापन


शनिवार को सीएचसी पर प्रसव कराने पहुंची  रघुनाथपुर निवासी एक महिला का भी अल्ट्रासांउड नहीं किया गया, वह घंटों अस्पताल में ही तड़पती रही।
 
गांव रघुनाथपुर निवासी मोनिका प्रसव कराने आशा मनोज तोमर के साथ गढ़ रोड स्थित सीएचसी पर पहुंची।  चिकित्सकों ने बच्चे की धड़कन कम होने की बात कह, अल्ट्रासाउंड कराने को कहा।

जब  अल्ट्रासाउंड कक्ष में गई तो  चिकित्सक ने बाहर से अल्ट्रासाउंड कराकर लाने की हिदायत दी। महिला ने बताया वह घंटों अस्पताल में ही तड़पती रही लेकिन किसी को तरस नहीं आया।
विज्ञापन


अस्पताल में कोई महिला डॉक्टर तैनात नहीं होने के कारण महिला को कोठीगेट स्थित पीएचसी पर किसी महिला चिकित्सक से अल्ट्रासाउंड के लिए लिखवाकर लाने को बोला गया था। बाहर से अल्ट्रासाउंड कराने की बात नहीं की गई। - डा.सुरेश यादव, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन


फिलहाल मामला  संज्ञान में नहीं है। फिर भी  शिकायत मिलने पर वह आवश्यक कार्रवाई करेंगे। - डा.आरवी सिंह,  कार्यवाहक सीएमओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें