फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 दिसंबर से शुरू होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं

Wed, 02 Dec 2015 10:00 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 21 दिसंबर से शुरू होने जा रही हैं। इस वर्ष इंटरमीडिएट में प्रयोगात्मक परीक्षा के 50 फीसदी अंक आंतरिक और 50 फीसदी अंक वाह्य परीक्षक देंगे।
विज्ञापन


प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक प्रधानाचार्यों को ऑनलाइन अपडेट करने होंगे। यूपी बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में आयोजित होनी हैं। इससे पूर्व प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि भी घोषित कर दी गई है।

हापुड़ में इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं पहले चरण में 21 दिसंबर से 4 जनवरी तक आयोजित होंगी। इस वर्ष प्रयोगात्मक परीक्षा में कई बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन


प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक प्रधानाचार्यों को ऑनलाइन वेबसाइट पर अपडेट करने होंगे। इंटरमीडिएट के अभ्यर्थियों को प्रयोगात्मक परीक्षा में आधे अंक आंतरिक और आधे अंक वाह्य परीक्षक देंगे।

हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर ही होंगी।  जिला विद्यालय निरीक्षक ज्योति प्रसाद ने बताया कि जिले में 21 दिसंबर से प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित होंगी। इस संबंध में प्रधानाचार्यों को आवश्यक गाइडलाइन से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें