फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नौ घंटे गुल रही पांच हजार घरों की बिजली

Sun, 07 Dec 2025 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। उपखंड द्वितीय क्षेत्र के प्रीत विहार बिजलीघर में वीसीबी बदलने के कारण पांच हजार से अधिक घरों की आपूर्ति नौ घंटे तक बाधित रही। लोगों को जरूरी काम निपटाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार की सुबह दस बजे से विद्युत उपकेंद्र की जर्जर वीसीबी को बदलने का काम शुरू हुआ। इस कारण प्रीत विहार, दिल्ली रोड, अच्छेजा, चमरी और लक्ष्मणगढ़ी की आपूर्ति बाधित कर दी गई। मशीन बदलने का कार्य शाम चार बजे तक चलना था, लेकिन आपूर्ति सात बजे सुचारू हो सकी। लगभग पांच हजार घरों में दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोग परेशान रहे। उप खंड अधिकारी द्विवतीय हिमांशु सचान ने बताया कि भविष्य में बेहतर सप्लाई मिल सके इसके लिए ही वीसीबी बदलने का कार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें