फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सात घंटे बाधित रहेगी चार गांवों की बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। ऊर्जा निगम के कर्मचारी क्षेत्र में खंभे लगाने और जर्जर तार बदलने का काम करेंगे। जिस कारण सोमवार को (कल) स्याना फीडर से जुड़े चार गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी संजय ने बताया कि क्षेत्र के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए निगम के अधिकारी कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं। इसी के तहत बिजनेस प्लान 2025-26 के अंतर्गत 33/11केवी उपकेंद्र गढ़ प्रथम से निर्गत 11केवी स्याना फीडर पर खंभे लगाने और जर्जर तार बदलने का काम कराया जाना है। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए 27 अप्रैल (सोमवार) का दिन निर्धारित हुआ है। कार्य के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 11केवी स्याना फीडर की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान फीडर से जुडे गांव अल्लाबख्शपुर, सालारपुर, करीमपुर, चितौड़ा की मढैया की बिजली आपूर्ति सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बंद रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें