प्रदेश शासन के ऊर्जा सलाहकार ने गांव बहादुरगढ़ के विद्युत सब स्टेशन का दौरा कर संविदा कर्मियों की समस्याओं का बहुत जल्द निराकरण कराने का भरोसा दिलाया।
प्रदेश शासन के ऊर्जा सलाहकार ठाकुर कृपाल सिंह रविवार को बहादुरगढ़ बिजलीघर पर पहुंचे, उन्होंने इस दौरान बिजलीघर से दी जा रही सप्लाई और राजस्व वसूली समेत कई बिंदुओं पर बारीकी से निरीक्षण किया।
उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में व्याप्त बिजली किल्लत से बहुत जल्द निजात मिलेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बहादुरगढ़ बिजलीघर को जनपदीय बॉर्डर के गांव रूखी भगवानपुर में बनाए जा रहे बिजलीघर से जुड़वाया जाएगा।
इस दौरान एसएसओ प्रदीप तोमर, कंवरपाल सिंह, राजपाल सिंह, नेपाल सिंह, इंद्रपाल, सुरेंद्र, देवेंद्र, विजय सिंह, सतीश, रनवीर, रामपाल ने शिकायत कर ज्ञापन सौंपा।