फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तार टूटने से तीन घंटे तक गुल रही 40 मोहल्लों की बिजली

Mon, 13 May 2024 11:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। दिल्ली रोड पर नाला निर्माण की खोदाई के दौरान जेसीबी मशीन ने अंडरग्राउंड हाइटेंशन तार तोड़ दिया। इसके कारण करीब तीन घंटे तक 40 मोहल्लों की बिजली गुल रही। तपती गर्मी में बिजली न आने के कारण हजारों उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे एक जेसीबी मशीन के द्वारा नाला निर्माण के लिए खुदाई का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान वहां से गुजर रहा अंडरग्राउंड हाइटेंशन तार टूट गया। जिस कारण दिल्ली रोड बिजली घर के फीडर नंबर एक, तीन, पांच और सात से जुड़े इलाकों में आपूर्ति बंद हो गई। सूचना पर ऊर्जा निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तार को सही कराने का कार्य प्रारंभ कराया। इसके चलते रात करीब आठ बजे तक आपूर्ति बंद रही। गर्मी में आपूर्ति बंद होने से लोगों को परेशानी हुई। नगर के मोहल्ला आर्य नगर, जवाहर गंज, गढ़ रोड, रघुवीर गंज, ज्ञानलोक कॉलोनी, त्रिवेणीगंज, नगर पालिका, छज्जुपुरा, राजीव विहार, गोपीपुरा, सराय बसारत अली, रियाजुपुरा, कोठीगेट, खाई, नूरबफान गंज, माता मोहल्ला, कसेरठ बाजार, कोतवाली, तहसील, रफीकनगर, राजीव विहार, त्रिलोकीपुरम, मजीदपुरा, अलीनगर, कोटला मेवतियान, दिल्ली गेट, गद्दा पाड़ा, जगदीशपुरम, पीरबाउद्दीन, किशनपुरा, शंभुपुरा, आलोक, शांति विहार, दशमेशनगर, इंद्रानगर, कैलशन नगर, अशोक कॉलोनी, अलका कॉलोनी, गणेशपुरा, मधुबन कॉलोनी, इंद्रानगर, फ्रीगंज रोड, गंगापुरा, कचहरी परिसर की आपूर्ति बंद रही।

इस संबंध में अधीक्षण अभियंता अवनीश कुमार का कहना है कि नाला निर्माण की खुदाई के दौरान तार कट गया था। मौके पर तुरंत टीम को भेजकर आपूर्ति सुचारू कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें