फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नलकूप फीडरों पर एक और देहात में रोज छह घंटे होगी बिजली कटौती

Thu, 10 Apr 2025 10:48 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। भीषण गर्मी में देहात अंचल के नलकूप फीडरों को अब सिर्फ नौ घंटे सप्लाई मिलेगी। इन्हें दो शिफ्ट में आपूर्ति दी जाएगी, जिसका सप्लाई कोड मिल गया है। साथ ही ग्रामीण अंचल में आवासीय इलाकों को दिनभर में 18 घंटे आपूर्ति मिलेगी, जबकि छह घंटे कटौती रहेगी। तहसील और नगर पंचायत स्तर पर ढाई घंटे का पावर कट लगेगा।
विज्ञापन

जिले का तापमान 40 डिग्री के ऊपर पहुंचते ही बिजली की खपत में 30 फीसदी तक इजाफा हुआ है। गर्मी में लोगों को सप्लाई देने और संसाधनों को सुरक्षित रखने के लिए सप्लाई कोड तैयार किया गया है। जिसे जिले के तीनों डिवीजन में लागू कर दिया गया है। तहसील स्तर पर सुबह सात से आठ के बीच और शाम को सवा तीन से 4:45 बजे तक कटौती होगी।

नगर पंचायत स्तर पर बिजली की कटौती सुबह 6:05 से 7:35 और शाम को साढ़े चार से साढ़े पांच बजे तक रहेगी। दोनों ही स्तर पर रात को बिजली की कटौती नहीं होगी। इन क्षेत्रों में सिर्फ ढाई घंटे का पावर कट लगेगा। जबकि देहात अंचल में सुबह पौने सात से सुबह 9:55 तक और शाम को 01:05 से 3:55 तक सप्लाई बाधित रहेगी। सुबह और शाम मिलाकर कुल छह घंटे की कटौती होगी।
विज्ञापन


नलकूप फीडरों को आपूर्ति तड़के चार से सुबह 11 बजे तक मिलेगी, दूसरी शिफ्ट में आपूर्ति शाम चार से छह बजे तक मिलेगी। पूरे दिन में नलकूपों के लिए 9 घंटे आपूर्ति का कोड जारी हुआ है। रात में नलकूपों को सप्लाई नहीं मिलेगी। जबकि पहले दस घंटे सप्लाई का प्रावधान था।



तहसील, नगर पंचायत, देहात स्तर पर सप्लाई की स्थिति

क्षेत्र कब आएगी

तहसील स्तर सुबह 08 से दोपहर 3:15 बजे तक

शाम 4:45 से सुबह 07 बजे तक

नगर पंचायत स्तर सुबह 7:35 से शाम 4:30 तक

शाम 5:30 से सुबह 6:05 तक

देहात क्षेत्र सुबह 9:55 से दोपहर 01:05 तक

दोपहर 3:55 से सुबह 6:45 तक

नलकूप फीडर सुबह चार से सुबह 10 बजे तक

शाम चार से शाम छह बजे तक


ट्रांसफार्मरों की बढ़ाई निगरानी
शहर, देहात में लगे ट्रांसफार्मरों की निगरानी बढ़ा दी गई है। बिजलीघरों के ट्रांसफार्मरों की विशेष निगरानी रहेगी। इनके फुंकने पर अफसरों पर कार्रवाई होगी। इस संबंध में पहले ही अनुरक्षण के आदेश मिले हैं। साथ ही विद्युत लाइनों और अन्य संसाधनों को भी दुरुस्त करने का काम कराया जा रहा है।
आज से दो दिन तक चार घंटे बंद रहेगा टॉउन हॉल बिजलीघर
दिल्ली रोड पर 11केवी लाइन का निर्माण कार्य होगा। जिस कारण शुक्रवार और शनिवार को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक टाउन हॉल बिजलीघर की सप्लाई बाधित रहेगी। इस बिजलीघर से जुड़े 20 से अधिक मोहल्लों को सप्लाई नहीं मिल सकेगी। ऐसे में पहले ही जरूरी कार्य निपटा लें।



कोट
कंट्रोल से सप्लाई कोड बिजलीघरों को मिला है, उसके अनुसार क्षेत्र में सप्लाई दी जा रही है। लोकल स्तर पर कोई कटौती नहीं की जा रही है। शहर, देहात को निर्बाध आपूर्ति दी जा रही है।आरपी वर्मा, अधिशासी अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें