फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ियों ने उड़ाया बिजली निगम का गोपनीय रिकॉर्ड

Thu, 22 Sep 2016 07:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बिजली निगम का गोपनीय रिकॉर्ड चाोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अतरपुरा चौराहा स्थित बिजलीघर परिसर के रिकॉर्ड रूम में अव्यवस्थित तरीके से रखे गोपनीय रिकॉर्ड को बृहस्पतिवार को नशेड़ी निकाल ले गए। गनीमत रही की दस्तावेजों को ले जाते देख किसी ने अफसरों को सूचना दी, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


बिजलीघर पर तैनात एक कर्मचारियों ने नशेड़ियों को दबोच लिया। तलाशी में गोपनीय रिकॉर्ड बरामद हुए तो अफसरों की जान में जान आई। ने बरामद कर लिया है। बिजली निगम हमेशा अपनी करतूत को लेकर चर्चा में रहता हैं।

सरकारी रिकॉर्ड से छेड़छाड़, रिकॉर्ड जलाने के कई मामले यहां प्रकाश में आ चुके हैं। बृहस्पतिवार को भी अफसरों की घोर लापरवाही से खुले कमरे में रखे विभाग के गोपनीय रिकॉर्ड को दो नशेड़ी तीन कट्टों में भरकर ले जा रहे थे।
विज्ञापन


तभी बिजलीघर पर तैनात कर्मचारी राकेश शर्मा की निगाह उन नशेड़ियों पर पड़ी तो वह दौड़कर नशेड़ियों को दबोच लिया और रिकॉर्ड बरामद कर लिए।

अधिशासी अभियंता पीके गौतम का कहना है कि रिकॉर्ड रूम का ताला कार्यदिवस में खोल दिया जाता है। नशेड़ी किस तरह रिकॉर्ड रूम में घुसे इसकी जांच कराई जा रही हैं। गोपनीय दस्तावेजों के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें