फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम के बिल काउंटर बने शोपीस

Fri, 24 Mar 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
बिल काउंटर बने शोपीस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विद्युत निगम के बिल काउंटरों पर लगे नेट बॉक्स को फुंके हुए एक पखवाड़ा बीत चुका है, लेकिन अफसरों की अनदेखी से इसे दुरुस्त नहीं कराया जा सका है। बिल काउंटरों से उपभोक्ताओं को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में विद्युत निगम अधिकारी बेशक राजस्व वसूली में पिछड़ रहे हों, लेकिन उन्हें इस असुविधा की तनिक भी चिंता नहीं है। ज्ञात हो कि होली के दौरान अतरपुरा बिजलीघर स्थित बिल काउंटरों पर लगे नेट बॉक्स में फाल्ट हो गया था।

इससे काउंटर पर कनेक्टीविटी गायब हो गई। इस असुविधा को अभी तक भी दुरुस्त नहीं किया जा सका है। मजबूरन उपभोक्ताओं को बिल काउंटरों से बिना बिल जमा किए ही लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कुछ उपभोक्ता विद्युत निगम की मोबाइल वैन पर लंबी कतारों में लगकर बिल जमा कर रहे हैं। वहीं इस असुविधा के कारण बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं की लाइन भी बकायेदारी के चलते काटी जा रही है। इससे उपभोक्ताओं में खासा रोष है।

अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि तकनीकी टीम को बुला लिया गया है। नेट बॉक्स को दुरुस्त कराया जा रहा है। ग्राहकों को बिल जमा करने में कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें