फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान गिरने के भय से शादी स्थगित

Thu, 28 Apr 2016 08:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
माता मोहल्ला छोड़कर रिश्तेदारों के यहां गए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के माता मोहल्ला में जमीन दरकने का भय लोगों में इस कदर हावी हो गया कि एक परिवार ने 29 अप्रैल को होने वाली बेटे की शादी ही स्थगित कर दी। कई लोग मोहल्ला छोड़कर रिश्तेदारों के यहां चले गए। मोहल्ले में कई मकान गिरने की कगार पर हैं।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि प्राचीन माता मोहल्ला में चार दिन पूर्व करीब दो दर्जन मकानों में दरार आ गई थी। तब लोग भूकंप को इसका कारण मान रहे थे। अगले दिन अन्य मकानों में भी दरार पड़ी तो लोगों में हड़कंप मच गया।

मोहल्ला निवासी महेंद्र कुमार के पुत्र प्रवीण की शादी 29 अप्रैल की तय हुई है, लेकिन मोहल्ले में मकानों की स्थिति को देखते हुए परिवार भयभीत है। शादी के समय काफी चहल-पहल रहती है, ऐसे में कोई अप्रिय घटना न हो। इसलिए महेंद्र कुमार ने अपने बेटे की शादी स्थगित कर दी है।
विज्ञापन


हालांकि शादी की सभी तैयारी पूरी हो चुकी थी और कार्ड भी बांटे जा चुके थे। मकानों की हालत को देखते हुए महेंद्र कुमार ने फोन से रिश्तेदारों को शादी स्थगित होने की सूचना दी है। इतना ही नहीं मोहल्ले के कई लोग घर छोड़कर अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं।
 
नगर के माता मोहल्ला में जमीन दरकने से मकानों में दरार आने से परेशान नागरिकों के धरना शुरू करने से पहले ही हाल जानने बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

नागरिकों के दर्द को सुनने के बाद उन्होंने जल्द पाइपलाइन को बाहर निकालने के निर्देश दिए। आनन फानन में घरों में सपोर्ट लगाने का कार्य शुरू भी कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि प्राचीन माता मोहल्ला के करीब दो दर्जन मकानों में चार दिन पूर्व दरार पडनी शुरू हो गई थी।

बीते तीन दिन से नगर पालिका का कोई आला अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच पा रहा था। इससे नागरिकों में रोष व्याप्त था। नागरिकों इसके विरोध में बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।

नागरिकों में बढ़ता रोष देख प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में बृहस्पतिवार को नगर पालिका के ईओ संजय मिश्रा टीम के साथ मोहल्ले में पहुंचे। उन्होंने मकानों में आयी दरारों को गहनता से देखा।

मोहल्लेवासियों ने बताया कि यहां वर्षों पूर्व कई खत्ती हुआ करती थी। लगता है कि पाइपलाइन से पानी रिसने के कारण उनके मकानों में दरार आयी है। नागरिकों की शिकायत पर ईओ ने पाइपलाइन को मोहल्ले से निकालने के निर्देश दिए।

हालांकि पाइपलाइन निकालने से पूर्व ईओ ने नागरिकों को मकानों में सपोर्ट लगाने की सलाह दी। आनन फानन में नागरिकों ने मकानों में सपोट लगानी शुरू कर दी थी।

चार दिन बाद भी प्राचीन माता मोहल्ला के मकानों में नई दरारे बनती जा रही है। दरारों का हाल जानने के लिए नगर पालिका की टीम ने दो दिन पूर्व दरार पर एक पट्टी लगाई थी। तब दरार की चौड़ाई 30 एमएम थी। लेकिन अब वह पट्टी पूरी तरह तन चुकी है, इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि मकानों में दरार लगातार बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें