फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: फंदे से लटककर हुई थी राखी की मौत

Fri, 20 Jun 2025 10:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव काठीखेड़ा में नवविवाहिता राखी की फंदे से लटककर मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव काठीखेड़ा में बुधवार रात नवविवाहिता राखी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। मृतका के भाई गांव रसूलपुर जिला बुलंदशहर निवाली अमित ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी दो बहनें राखी और नीतू का विवाह गांव काठीखेड़ा निवासी रितिक और सगे भाई विनीत के साथ 16 अप्रैल 2025 को हुआ था। शादी के तीसरे दिन से ससुराल पक्ष के लोग उसकी दोनों बहनों के साथ मारपीट और प्रताड़ित करने लगे थे। दहेज में दस लाख रुपये, दो गाड़ियों की मांग की जा रही थी। इसके लिए उसकी बहन राखी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने अमित की तहरीर पर पति रितिक, विनीत, ससुर रामेंद्र, सास मंगतेश, ननद निधि, ननदोई थाना सिंभावली के गांव हिम्मतपुर निवासी राजेश उर्फ कल्लु, ननद निशु, गांव तिलपता जनपद गौतमबुद्धनगर निवासी ननदोई शाहिल के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि राखी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि उसकी मौत हेंगिग (लटकने) के कारण मौत हुई है। गला दबाने की पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। हालांकि पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें