फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: प्रदूषण ने तोड़ा इस साल का रिकॉर्ड, एक्यूआई पहुंचा 400 के पार

विज्ञापन
हाईवे किनारे क्रेशर की चिमनी से निकलता धुआं।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। जिले में प्रदूषण ने इस साल के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सोमवार को हवा में प्रदूषण का स्तर दीपावली से भी अधिक रहा है। एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आंख और गले में दिक्कत वाले 120 मरीज अस्पताल पहुंचे। अस्थमा के रोगियों को ऑक्सीजन तक लगानी पड़ी। यह हाल तब है जब ग्रैप तीन की पाबंदियां लागू हैं।
रविवार देर रात सड़कों पर हल्की धुंध छायी रही। धुंध की दस्तक के बाद प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। स्थिति यह रही कि एक्यूआई 400 से ऊपर पहुंच गया। स्मॉग के कारण सड़कों पर अधिक दूरी तक देख पाना संभव नहीं था। घर से बाहर निकलने पर लोग आंखों में जलन से परेशान नजर आए।
विज्ञापन

20 प्रतिशत बढ़े आंखों के मरीज
पिछले कुछ दिन से प्रदूषण ने लोगों की फिर से परेशानी बढ़ा दी है। नेत्र रोग विशेषज्ञ दुष्यंत बंसल ने बताया कि बीस प्रतिशत रोगी आंखों में प्रदूषण से होने वाली दिक्कत को लेकर पहुंच रहे हैं। करीब 20 प्रतिशत मरीज ऐसे आ रहे हैं, जो प्रदूषण से प्रभावित हैं। सभी मास्क लगाएं और जरूरी काम से ही बाहर निकलें। जिस स्तर पर शहर में एक्यूआई चल रहा है वह गर्भवती महिलाओं व नवजात बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ.हंसराज सिंह ने बताया कि कोहरे की दस्तक और मौसम में ठंडक से वातावरण में नमी बढ़ी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सीएमओ डॉ.सुनील कुमार त्यागी का कहना है कि ऐसी परिस्थितियों में विशेष रूप से सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। घरों की खिड़कियां व दरवाजे बंद रखें। बीमार लोग घरों से बाहर न निकलें। सामान्य लोग भी मास्क पहनकर बाहर निकलें। घर के आसपास पानी का छिड़काव करें। एडीएम संदीप सिंह ने बताया कि समस्या के कारणों का पता लगाकर ग्रैप तीन की पाबंदियों का सही तरीके से पालन कराया जाएगा। जो भी विभाग इस संबंध में लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नहीं दिख रहा पाबंदियों का असर

ग्रैप तीन की पाबंदियां लागू हैं, लेकिन इसका असर धरातल पर नहीं दिख रहा है। जगह-जगह निर्माण कार्य हो रहे हैं। कूड़े में आग लगाई जा रही है। इसके अलावा निर्माण सामग्री भी खुले में सड़कों किनारे पड़ी है। फैक्टरियों की चिमनियां भी लगातार धुआं उगल रही हैं, लेकिन इस पर कार्रवाई होती नहीं दिख रही है।
सोमवार को जिले की स्थिति



समय एक्यूआई



सुबह पांच बजे 366



सात बजे 367



नौ बजे 367



11 बजे 369



दोपहर एक बजे 372



दोपहर तीन बजे 378



शाम पांच बजे 391



शाम छह बजे 400
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें