फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मंदिर में महिला के साथ पकड़ा सिपाही, लोगों ने किया हंगामा

Fri, 20 Oct 2023 10:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गंगानगरी ब्रजघाट में हनुमान मंदिर में डायल 112 में तैनात एक सिपाही को आसपास के लोगों ने बुरका पहने हुए एक महिला के साथ पकड़ लिया और पुलिस को सूचना देकर कोतवाली भेज दिया।
विज्ञापन


ब्रजघाट पुलिस चौकी प्रभारी मनोज बालियान ने बताया कि नगर की एक चौकी में तैनात सिपाही की कोई परिचित महिला थी। जिसने किसी काम के लिए उसे ब्रजघाट के हनुमान मंदिर पर बुला लिया। दोनों चाय पीते हुए आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान आसपास मौजूद लोगों ने मंदिर में बुरका पहने हुए महिला को पुलिसकर्मी के साथ देखा और हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पु्लिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली भेज दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि हिरासत में ली गई महिला अमरोहा क्षेत्र की बताई जा रही है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह का कहना है कि पूछताछ में दोनों पुराने परिचित हैं। सिपाही की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को भेजी जा रही है, निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें