पिलखुवा। बैंक चोरी मामले के मास्टरमाइंड को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को जेल से पुलिस कस्ट़डी रिमांड (पीसीआर) पर लिया। पुलिस ने चोर की निशान देही पर चोरी की नोट गिनने की मशीन बरामद की।
एसएचओ सुमन कुमार सिंह ने बताया कि 25 अगस्त की रात को चोरों ने डूहरी स्थित प्रथमा बैंक पर धावा बोलकर सुरक्षा गार्ड की बंदूक और नोट गिनने की मशीन चोरी कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने 23 सितंबर को मुठभेड़ में चार चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घटना के मास्टर माइंड डूहरी गांव निवासी हिमांशु ने 5 अक्तूबर को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। जिसे शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर जेल से रिमांड पर लाया गया। उन्होंने बताया कि हिमांशु की निशानदेही पर बैंक से चोरी की गई नोट गिनने की मशीन को बरामद किया गया है। जिसके बाद उसे दोबारा जेल भेज दिया गया है।