फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी नहीं खुला महिला की हत्या का राज

Thu, 08 Jan 2026 10:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लहडरा में बुधवार को खेतों के पास मिले महिला के शव को लेकर रहस्य और गहराता जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत के कारणों पर कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका है। रिपोर्ट में न तो किसी बाहरी चोट का उल्लेख है और न ही मौत की ठोस वजह सामने आई है। पुलिस ने अब विसरा फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मृतका का विसरा सुरक्षित रख लिया गया है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। वहीं, दुष्कर्म की भी पुष्टि नहीं हुई है। महिला की पहचान कराने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। आसपास के थानों के साथ-साथ अन्य जिलों से भी संपर्क किया गया है। खुलासे के लिए विशेष टीम का गठन किया जा रहा है, ताकि घटना की गुत्थी सुलझाई जा सके।
बता दें कि घटना को 36 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस अब तक न तो मृतका की शिनाख्त कर पाई है और न ही यह स्पष्ट कर सकी है कि यह हत्या है या किसी अन्य कारण से हुई मौत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें