फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पुलिस ने पकड़ा 350 किलो दही, खाद्य विभाग ने लिए नमूने

विज्ञापन
पिलखुवा पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ी मिलावटी दही।संवाद
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली पुलिस ने छिजारसी टोल प्लाजा के समीप से वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप से 350 किलो दही बरामद की है। पुलिस से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची खाद्य विभाग की टीम में दही के जांच के लिए नमूने लिए।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग के दौरान एक पिकअप को रोका था। जिसमें 70 डिब्बों में लगभग 350 किलो दही लदा था। पूछताछ में पता चला कि पिकअप चालक शिवम कश्यप यह दही मेरठ से गाजियाबाद ले जा रहा था। पुलिस को माल की गुणवत्ता संदिग्ध लगी तो तुरंत खाद्य विभाग को सूचना दी गई।

नमूने लेने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने वाहन को छोड़ दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी गंगवार ने बताया कि संदिग्ध दही के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। कहा कि रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें