फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पति-ससुरालियों पर उत्पीड़न और गर्भपात का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के मोहल्ला निवासी महिला ने पति और ससुरालियों पर उत्पीड़न और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। महिला ने न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उनका निकाह अप्रैल 2023 में सिंभावली क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। निकाह के एक साल बाद बेटी का जन्म होने पर पति, जेठ, जेठानी, देवर समेत अन्य लोग उनका उत्पीड़न करने लगे। आरोपियों ने बेटी किसी अन्य व्यक्ति को देने के लिए कहा। विरोध करने पर पति और देवर ने अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह मायके आ गईं। समाज के लोगों के हस्तक्षेप के बाद समझौता होने पर वह ससुराल लौटीं।
दोबारा गर्भवती होने पर ससुरालियों ने लिंग परीक्षण जांच कर दबाव बनाया और गर्भपात कराने की कोशिश की। महिला ने पति पर उसकी भाभी के साथ अनैतिक संबंध रखने का भी आरोप लगाया है। बताया कि कोतवाली में तहरीर देने पर कोई सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने न्यायालय में वाद दायर किया। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराते हुए आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें