हापुड़। सर्विलांस टीम और पांच थानों की पुलिस ने पूर्व में करीब 48 लाख रुपये की कीमत के खोए अथवा चोरी हुए करीब 218 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सुपुर्द किए। इस पहल से लोगों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने पुलिस के प्रति आभार जताया।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि एडीजी, डीआईजी व एसपी के निर्देशानुसार खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए गए अभियान के तहत सर्विलांस टीम और पांच थानों की पुलिस ने यह संयुक्त कार्रवाई की है। सर्विलांस टीम ने करीब 180, थाना कपूरपुर ने 18, थाना बाबूगढ़ ने दस, थाना गढ़मुक्तेश्वर ने आठ, थाना देहात ने एक, कोतवाली पिलखुवा पुलिस ने एक खोए मोबाइल फोन को बरामद किया। बुधवार को मोबाइल फोन के स्वामियों को पुलिस कार्यालय के सभागार में बुलाया गया था। पुलिस टीम ने सभी मोबाइल स्वामियों को उनके खोए मोबाइल फोन सुपुर्द किए। अपने खोए हुए मोबाइल फोन मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे। इसके बाद सभीने हापुड़ पुलिस का आभार व्यक्त किया।