हापुड़। पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा 12 अक्तूबर को जिले के 10 केंद्रों पर होगी। इसमें 4500 अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा के लिए प्रशासन से तैयारी लगभग पूरी कर ली है। परीक्षकों का प्रशिक्षण भी शुरू हो गया है।
प्रशिक्षण के दौरान परीक्षकों को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा कराने की जानकारी दी गई। आयोग से मिले निर्देश के अनुसार बताया गया कि कक्ष से कोई भी अभ्यर्थी किसी भी तरह का बहाना करके बाहर नहीं निकलना चाहिए। पेपर खत्म होने के आधा घंटा पहले किसी को भी बाहर न जाने दें। परीक्षा समाप्त होने के बाद उन्हें बाहर भेजा जाए। डीएम अभिषेक पांडेय ने सभी जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को आयोग की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. श्वेता पूठिया ने बताया कि पीसीएस की परीक्षा को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। ट्रेनिंग करायी जा रही है, परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न कराई जाएगी।