फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: इरशाद की हत्या के फरार आरोपियों की तलाश में दी दबिश

Mon, 30 Oct 2023 10:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लुहारी में बाइक टकराने को लेकर हुए विवाद में इरशाद की हत्या कर दी गई थी। जिसमें पुलिस ने दबिश देकर पांच हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं फरार दो आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि 24 अक्तूबर को गांव लुहारी में कुछ युवकों ने नशे की हालत में गांव के ही इरशाद को बाइक की साइड लगने पर मौत के घाट उतार दिया था। जिसमें पुलिस फौजी मनीष, गगन, योगेश, दीपक और मोहित को गिरफ्तार कर चुकी है। थानाध्यक्ष ने बताया घटना में संलिप्त छोटू उर्फ सुशांत और दिनेश शर्मा की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है, जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया की सर्विलांस के माध्यम से भी पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। गांव में शांति का माहौल बना हुआ है। रोजाना पुलिस टीम गश्त कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि यदि किसी भी व्यक्ति ने गांव में माहौल बिगाड़ने या हुड़दंग करने का प्रयास किया तो उसको बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें