फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: डॉन के पकड़ने के लिए पुलिस ने रखा 20 हजार का इनाम

Wed, 02 Jul 2025 10:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। पत्नी की गला घोटकर निर्मम ढंग में हत्या करने के बाद फरार हुए जीशान उर्फ डॉन को पकड़ना भले ही नामुमकिन न हो मगर गढ़ पुलिस के लिए बेहद दुश्वार साबित हो रहा है। एसपी ने अब उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार का इनाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


गढ़ के मोहल्ला मदरसा में रहने वाला जीशान उर्फ डॉन हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा में फल की ठेली लगाता था, जहां प्रेम परवान चढ़ने पर उसने परिजनों को कोई भनक लगे बिना शाजिया नाम की युवती से शादी रचा ली थी। करीब सवा दो माह पहले जीशान उर्फ डॉन अपनी पत्नी शाजिया को गुपचुप ढंग में गढ़ ले आया था, जहां उसने रात के अंधेरे में मीरा रेती से सटे सुनसान जंगल के अंदर ले जाकर शाजिया की उसी की चुनरी के फंदे से गला घोटकर निर्मम ढंग में हत्या कर दी थी। मृतका के भाई समद ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उल्लेख किया था कि उसकी बहन शाजिया को दहेज न लाने पर पति जिशान डॉन, उसके भाई नफीस, फरमान, इरफान, ननद रेशमा, मामा तसलीम लगातार प्रताड़ित करते रहते थे। परंतु इसके बाद भी दहेज की मांग पूरी न होने पर सभी ने एक राय होकर सोची समझी साजिश के तहत शाजिया की हत्या कर उसका शव आम के बाग में फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने मृतका के जेठ फरमान, इरफान अली और मामा तसलीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। परंतु इसके बाद भी मुख्य आरोपी जीशान उर्फ डॉन अभी तक पुलिस के हत्थे चढ़ पाना संभव नहीं हो पाया है।

एक साल पहले गर्दन में गोली मारकर की थी हत्या की कोशिश

जीशान उर्फ डॉन हर समय नशे में धुत रहता था, जिसने करीब एक साल पहले किसी बात को लेकर नोकझोंक होने पर पत्नी शाजिया की हत्या करने का प्रयास किया था, लेकिन गर्दन में गोली लगने के बाद भी वह बच गई थी। इसके बाद डॉन को हापुड़ ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कई माह तक जेल में बंद रहने के बाद शाजिया को ऐसा महसूस हुआ कि शायद उसे अपनी करतूत का पछतावा हो गया है, जिस पर उसने दया करते हुए खुद ही उसकी जमानत कराकर जेल से छुड़ा लिया था। परंतु उसे क्या पता था कि सुधरने का नाटक रचते हुए पति डॉन उसे धोखे से गढ़ में लाकर मौत की नींद सुला देगा।
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि पत्नी के हत्यारोपी जीशान उर्फ डॉन पर एसपी द्वारा 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। सीओ ने बताया कि हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित करने के साथ ही इनाम घोषित होने पर अब जल्द ही उसके गिरफ्त में आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें