फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस ने किया पैदल मार्च

Mon, 22 Apr 2024 10:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और पैरामिलिट्री बल ने संयुक्त रूप से पैदल मार्च किया। जिन्होंने घनी आबादी और संवेदनशील इलाकों से गुजरते हुए असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया कि चुनाव प्रभावित करने का प्रयास किया तो खैर नहीं होगी। साथ ही आमजन को यह विश्वास दिलाया कि निडर होकर मतदान करें।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय के नेतृत्व में पुलिस व कंपनी के जवानों ने कोतवाली से पैदल मार्च शुरू किया। जो नगर के मेला मार्ग, तहसील मार्ग, पुराना बाजार, मीरा रेती, नक्का कुआं रोड, मेरठ रोड, हापुड़ रोड, स्याना रोड, बदरखा, अल्लाबख्शपुर तक पहुंचा। सीओ आशुतोष शिवम ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र और बूथ पर पर्याप्त संख्या में पुलिस व अद्धसैनिक बलों की तैनाती रहेगी। इसके अलावा उच्चाधिकारी भी लगातार गश्त करेंगे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में मतदान संपन्न कराया जाएगा। वहीं ड्रोन कैमरे की भी मदद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ली जाएगी। इसलिए प्रत्येक मतदाता बेहिचक और बिना किसी के दबाव में आए अपने मताधिकार का खुलकर इस्तेमाल करे। उन्होंने अराजक तत्वों को किसी भी तरह का व्यवधान उत्पन्न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें